जानिए, केजरीवाल ने क्यों घर जाकर आयशा फलक को किया सम्मानित
अतुल ग्रोवर रोड स्थित फलक के घर मुख्यमंत्री गए और उसे बहादुरी का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान केजरीवाल ने फलक के साथ बंदूक से निशानेबाजी भी की।
नई दिल्ली [ जेएनएन ]। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बदमाशों पर गोली चलाकर अपने रिश्तेदारों को बचाने वाली आयशा फलक को रविवार को सम्मानित किया।
अतुल ग्रोवर रोड स्थित फलक के घर मुख्यमंत्री गए और उसे बहादुरी का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान केजरीवाल ने फलक के साथ बंदूक से निशानेबाजी भी की। केजरीवाल ने फलक को आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से उन्हें सुविधाएं दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें: कपिल ने केजरीवाल पर किया वार, बोले- बताइए कब लेकर आएं सबूत
इसके साथ ही अभ्यास के लिए बेहतर विकल्प भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ज्ञात हो कि गत 25 मई को राष्ट्रीय स्तर की शूटर शूटर आयशा ने अपनी सूझबूझ और समझदारी से न केवल अपने देवर को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया था बल्कि बदमाशों के पैर और कमर पर गोली मार कर उनको पुलिस के हवाले कर दिया था।
बैडमिंटन कोर्ट मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पश्चिमी किदवई नगर में अपने फंड से बनाए गए बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। इसके अलावा एक अन्य जगह पर उन्होंने केंद्रीय भंडार का भी उद्घाटन किया।
इस दौरान केजरीवाल ने स्थानीय निवासियों के साथ बैडमिंटन खेला। साथ ही उनसे क्षेत्र की समस्याएं भी पूछीं। लोगों से मिली शिकायतों के बाद उन्होंने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् से चर्चा कर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।