पड़ोसी युवकों ने बनाया दंपती का विडियो, इंटरनेट पर किया बदनाम
महिला ने आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली [जेएनएन]। पड़ोस में रहने वाले युवकों ने पहले दंपति का अश्लील वीडियो बनाया और फिर दोनों से बदला लेने की नीयत से उसे पॉर्न साइट्स पर अपलोड कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर अशोक विहार पुलिस ने आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक करीब 36 साल की महिला वजीरपुर विलेज में पति के साथ किराए पर रहती है। उनके रूम से सटा हुआ आरोपी किराएदार लड़कों का कमरा है।
अक्टूबर 2015 में वह अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी के कमरे में उसका दोस्त भी आ गया। दोनों अश्लील हरकतें करने लगे। इसके बाद महिला के शोर मचाने पर दोनों मौके से भाग गए।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में खुद को बताया बेगुनाह
महिला ने शाम को अपने पति से सारी बात बताई। पति ने आरोपी लड़कों को बुलाकर डांटा। लड़कों ने भविष्य में गलती न करने का वादा करते हुए माफी मांगी।
जनवरी 2016 में एक दिन फिर युवक ने महिला को अश्लील इशारे किए। महिला ने इस बार मकान मालिक से शिकायत की। मकान मालिक ने भी युवक को डांटा। इसी के बाद गुस्साए युवकों ने बदला लेने की नीयत से दंपती का अश्लील विडियो बनाकर पॉर्न साइट पर डाल दिया।
यह भी पढ़ें: बीवी ने शौहर को बताई रिश्तेदार की करतूत, जवाब मिला 'तलाक...तलाक...तलाक'