केजरीवाल का कोई मंत्री बेदाग नहीं, रुक गया है दिल्ली का विकास: भाजपा
भाजपा विधायक ने कहा कि 'आप' सरकार के 21 विधायकों के ऊपर सदस्यता जाने का खतरा बना हुआ है। कभी भी इनकी विधायकी खत्म हो सकती है।
नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। भाजपा ने एक बार फिर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि दिल्ली का कोई मंत्री बेदाग नहीं है। सब किसी न किसी आरोप में फंसे हुए हैं यही वजह है कि दिल्ली का विकास रुक गया है। दिल्ली सरकार की इस नाकामी को लोगों तक पहुंचाने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। ओमप्रकाश शर्मा ने येे बातें गीता कॉलोनी में मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
भाजपा विधायक ने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्रियो के कारनामे रोजाना उजागर हो रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कोई राशनकार्ड बनवाने के नाम पर गड़बड़ी कर रहा है तो कोई फर्जी डिग्री में लिप्त है तो कोई अपनी पत्नी पर कुत्ता छोड़ने का आरोपी और कोई बिल्डर माफिया के चक्र में फंसा हुआ है। इनके पास पास लोगों के काम के लिए समय ही नहीं है।
दीपावली से पहले ही केजरीवाल के एक मंत्री ने कह दिया 'नो गिफ्ट प्लीज'
शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार लोगों के लिए कार्य कर रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जन-जन तक 'आप' सरकार की असलियत को पहुंचाएं और भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताएं।
भाजपा विधायक ने कहा कि 'आप' सरकार के 21 विधायकों के ऊपर सदस्यता जाने का खतरा बना हुआ है। कभी भी इनकी विधायकी खत्म हो सकती है। ऐसे में अभी से उन 21 विधानसभा सीटों पर तैयारी करनी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम के चुनाव में मात्र छह माह का समय है। इससे अभी से निगम की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताना जरूरी है।
हिरासत में लिये गए योगेंद्र यादव, पुलिस ने जंतर-मंतर पर छोड़ा