Move to Jagran APP

9 दिसंबर के बाद हवा की गति मंद होने से फिर बढेगा कोहरे का प्रकोप

मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगले सप्ताह एक बार फिर राजधानी घने कोहरे की चादर में लिपट सकती है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 12:31 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 07:23 AM (IST)
9 दिसंबर के बाद हवा की गति मंद होने से फिर बढेगा कोहरे का प्रकोप

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । राजधानी में दिन की शुरूआत खिली धूप के साथ हुई कोहरा नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगले सप्ताह एक बार फिर राजधानी घने कोहरे की चादर में लिपट सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी राजधानी में कोहरा रहेगा लेकिन 9 दिसंबर से एक सप्ताह तक घना कोहरा रह सकता है। इस कोहरे की प्रमुख हवा की दिशा में परिवर्तन, हवा की गति का कम होना माना जा रहा है।

कोहरे के कहर से दिल्ली को मिलेगी राहत, प्रदूषण के स्तर में भी आएगी कमी

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। जबकि एक बार फिर राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राजधानी में लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह साढे पांच बजे आद्र्रता का स्तर 1000 मीटर दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग में यह स्तर 1200 मीटर दर्ज किया गया। रविवार को आद्र्रता का स्तर अधिकतम 92 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 31 फीसद दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के मौसम के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में सुबह आंशिक रूप से कोहरा छाया रहेगा लेकिन बाद में आसमान साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.