Move to Jagran APP

MCD चुनाव 2017: भाजपा नेता मान रहे हैं 'आप' से ही है असली लड़ाई

रामलीला मैदान में आयोजित पंच परमेश्वर (बूथ प्रबंधन कमेटी सदस्य) सम्मेलन में भी अधिकांश भाजपा नेताओं ने 'आप' को ही निशाना बनाया।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 08:04 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 08:39 PM (IST)
MCD चुनाव 2017: भाजपा नेता मान रहे हैं 'आप' से ही है असली लड़ाई
MCD चुनाव 2017: भाजपा नेता मान रहे हैं 'आप' से ही है असली लड़ाई

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। नगर निगम चुनाव में भाजपा अपनी लड़ाई आम आदमी पार्टी से मान रही है। रामलीला मैदान में आयोजित पंच परमेश्वर (बूथ प्रबंधन कमेटी सदस्य) सम्मेलन में भी अधिकांश भाजपा नेताओं ने 'आप' को ही निशाना बनाया। उन्हें लगता है कि विधानसभा चुनाव की तरह यदि मतों का बंटवारा हुआ तो लड़ाई 'आप' और भाजपा के बीच होगी।

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व अन्य नेताओं ने 'आप' सरकार को आड़े हाथों लिया। तिवारी ने कहा कि दिल्ली से झूठ बोलने वालों को भगाना है। दिल्ली के साथ अन्याय हुआ है। लोगों को न्याय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ पर डटे रहना होगा। इसलिए कार्यकर्ताओं को पंच परमेश्वर का नाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव: अमित शाह बोले- हारने का रिकॉर्ड बनाकर आए हैं केजरीवाल

केंद्रीय मंत्री वेकैया नायडू ने कहा कि पूरे देश मे भाजपा का झंडा लहरा रहा है। अन्य पार्टियों का जनाधार सिकुड़ रहा है। कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी सभी में फूट पड़ रही है। केद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री विजय गोयल ने कहा कि 'आप' तो कांग्रेस से भी ज्यादा भ्रष्ट है। इसे हटाना जरूरी है।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, सांसद प्रवेश वर्मा, महेश गिरी, मीनाक्षी लेखी व डॉ. उदित राज सहित अन्य नेताओं ने भी दिल्ली सरकार की आलोचना की। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में भी एंटी रोमियो स्कवॉयड बनाने की वकालत की।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव 2017: यूपी के बाद अब दिल्ली में भी मोर्चा संभालेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.