Move to Jagran APP

कश्मीर के असर से दिसंबर में कांपेगी दिल्ली...पढ़ें खबर

दिल्ली में घने कोहरे और ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। रविवार सुबह दिल्ली सहित पूरे एनसीआर घने कोहरे के साथ ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से ठंड में भी इजाफा हौगा।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 10:19 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 07:35 AM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली में घने कोहरे और ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। रविवार सुबह दिल्ली सहित पूरे एनसीआर घने कोहरे के साथ ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से ठंड में भी इजाफा हौगा।

loksabha election banner

नवंबर ने ठंड ने तोड़ा पिछले दस सालों का रिकॉर्ड

दिल्ली में कोहरा, देखें तस्वीर

कश्मीर का दिख रहा असर

कश्मीर घाटी इन दिनों ठंड के कहर से परेशान है। श्रीनगर में शुक्रवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही, बीते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर में बढ़ी ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ हुआ सप्ताह का आगाज, बढ़ी ठंड

8 दिसंबर तक बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में दिसंबर के पहले सप्ताह से ही मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। सुबह कोहरा भी रहेगा। दिल्ली में 8 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से भी नीचे जा सकता है। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में तापमान 7 डिग्री तक लुढक सकता है।

करगिल में पारा शून्य से छह डिग्री नीचे

घाटी के कई अन्य इलाकों में भी न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'श्रीनगर में शुक्रवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में 4.6 डिग्री नीचे, लेह में 7.1 डिग्री नीचे और करगिल में 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।’


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.