जली अवस्था में मिला हरेंद्र का शव
दक्षिण दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। यह शव हरेंद्र नामक व्यक्ति का है। यह अपने घर से गुरुवार से गायब था। पुलिस को उसका शव जली हालत में मिला है।
दिल्ली । दक्षिण दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। यह शव हरेंद्र नामक व्यक्ति का है। यह अपने घर से गुरुवार से गायब था। पुलिस को उसका शव जली हालत में मिला है।
गुरुवार को हरेंद्र घर से निकला तो फिर वह लौट कर नहीं आया। परिजनों ने उसके मित्रों एवं रिश्तेदारों के घरों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। थकहार कर परिजनों में हरेंद्र की गायब होने की सूचना स्थाीनय पुलिस को दी। शुक्रवार की सुबह बुराड़ी थाना इलाके में यमुना पुश्ते के पास बायो डाइवर्सिटी पार्क के अंदर एक जला हुआ शव मिला। पुलिस ने जब हरेंद्र के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। परिजनों की इसकी पुष्टि कर दी है।
पुलिस को आशंका है किसी ने उसे मारकर उसके शव को जला दिया। पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है कि उसकी मौत किन वजहों से हुई और हत्यारा कौन हो सकता है।