Hello Mam, सोना सस्ता हो गया है, अब तो खरीद लीजिए
हैलो मैम सोना सस्ता हो गया है। खरीद का यही ठीक मौका है। खासकर महिलाओं के इसी अंदाज में लुभाया जा रहा है। सोने के दाम में गिरावट जारी है। रविवार को ट्रांस हिंडन में आभूषण दुकानों पर खरीदारों की अच्छी खासी संख्या दिखी। कुछ लोग सोने की खरीदारी कर
गाजियाबाद। हैलो मैम सोना सस्ता हो गया है। खरीद का यही ठीक मौका है। खासकर महिलाओं के इसी अंदाज में लुभाया जा रहा है। सोने के दाम में गिरावट जारी है। रविवार को ट्रांस हिंडन में आभूषण दुकानों पर खरीदारों की अच्छी खासी संख्या दिखी। कुछ लोग सोने की खरीदारी कर रहे थे तो कुछ एडवांस बुकिंग करा रहे थे।
सोने के भाव गिरने के बाद अब आभूषण विक्रेता भी कोशिश में हैं कि भाव और नीचे जाने से पहले ही माल बेच लिया जाए। इसके लिए सर्राफा बाजार से लोगों को फोन भी किए जा रहे हैं। उन्हें फोन पर बताया जा रहा है कि सोना सस्ता हो गया है।
वसुंधरा, वैशाली व इंदिरापुरम, कौशांबी में रहने वाले लोगों के पास इन दिनों सोना खरीदने के लिए फोन आ रहे हैं। वसुंधरा के रहने वाले आयुष्मान ने बताया कि उनके पास एक प्रतिष्ठित आभूषण विक्रेता कंपनी की तरफ से काल आया कि सोना अब 23 हजार के आसपास आ गया है। अभी खरीदने में फायदा है।
वहीं सूर्य नगर में रहने वाली मौसमी ने बताया कि उनके पास भी दो दिनों से लगातार फोन आ रहे हैं कि सोने के दाम में बहुत कमी आ गई है। अशोक शर्मा ने बताया कि उनके पास भी सोना खरीदने के लिए फोन आया। वे अब यह मन बना रहे हैं कि सोने के सस्ता होने का फायदा उठाया जाये।
महिलाएं ले रहीं जानकारी
ट्रांस हिंडन के बाजारों में इन दिनों आभूषण केंद्रों पर महिलाओं की संख्या बढ़ गई है। वे सोने का भाव जान रही हैं साथ ही आने वाले दिनों में भाव के उतार-चढ़ाव की भी जानकारी ले रही हैं।
गर्लफ्रेंड के लिए दिवाली तोहफा
इन दिनों ऐसे युवा भी आ रहे हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अभी से दीवाली का तोहफा खरीद रहे हैं। वे बाकायदा आभूषणों पर प्रेमिका के नाम का पहला अक्षर भी खुदवा रहे हैं।
120,500 तक गिर सकता है भाव
बाजार अनुसंधान इकाई इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की स्थिति में देश में सोने के भाव और कम होंगे। कीमत 20,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ सकते हैं।