Move to Jagran APP

मनचला छेड़छाड़ से बाज न आया तो 'मर्दानी' ने दाग दी गोली

छेड़छाड़ करने की नीयत से घर में घुसे मनचले को किशोरी ने ऐसा सबक सिखाया कि हर किसी ने दांतों तले अंगुली दबा ली। किशोरी ने आत्मरक्षा के लिए मनचले को घर में रखे तमंचे से गोली मार दी।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2015 10:16 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2015 04:07 PM (IST)

गाजियाबाद [अनिल त्यागी]। छेड़छाड़ करने की नीयत से घर में घुसे मनचले को किशोरी ने ऐसा सबक सिखाया कि हर किसी ने दांतों तले अंगुली दबा ली। किशोरी ने आत्मरक्षा के लिए मनचले को घर में रखे तमंचे से गोली मार दी।

loksabha election banner

एक महिला से चार पुरुष रेप कर नहीं सकते: मुलायम

गनीमत यह रही कि भागते समय गोली युवक के कान को छूकर निकल गई। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर जुटे थे। रावली गांव निवासी एक व्यक्ति को भारी चाहत के बाद भी बेटी पैदा नहीं हुई। इसी कारण उसने साले की बेटी को गोद ले लिया। इस समय उसकी उम्र करीब 15 साल है।

दूसरे की पत्नी संग होटल में मना रहा था रंगरेलियां, पत्नी ने पकड़ा

वह गांव के ही स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रही है। 1उसे पिछले काफी समय से पड़ोसी युवक परेशान करता रहा है। मंगलवार शाम को घर के सभी लोग किसी काम से बाहर गए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। इसी मौके का फायदा उठाकर मनचला घर में घुस आया।

महिला की बहादुरी के आगे पस्त हुआ युवक

बताया गया है कि मनचले ने किशोरी से पहले अपने प्यार का इजहार किया। इस पर किशोरी ने युवक से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद युवक उग्र हो गया और उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने न सिर्फ किशोरी को जान से मारने की धमकी दे डाली, बल्कि उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला की बहादुरी देख तमंचा छोड़ भागा लुटेरा

किशोरी आबरू बचाने के लिए बाहर भागी तो मनचले ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। खुद को घिरा देख किशोरी ने युवक को बातों में उलझा लिया। इसके बाद किशोरी घर में रखा तमंचा निकालकर ले आई। बताया गया कि किशोरी ने तमंचे में गोली भी खुद भरी। इसके बाद उसने युवक पर तमंचा तान दिया।

युवक जान बचाने के लिए भागा तो किशोरी ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली मनचले के कान को छूकर निकल गई। शाम के समय गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ किशोरी के घर के बाहर एकत्र हो गई।

अपनी कमी छिपाने के लिए युवक अस्पताल पहुंच गया। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर जुटे थे। कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात कर रहे थे। उधर, आत्मरक्षा के लिए मर्दानी बनी इस किशोरी की कहानी क्षेत्र में फैल गई, जिसने भी इस बारे मे सुना एक बार किशोरी के हौसले को सलाम करने से नहीं चूका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.