Move to Jagran APP

DWC चेयरमैन का आपत्तिजन बयान, सोमनाथ-विश्वास 'एंटी सोशल एलीमेंट'

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह व आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास-सोमनाथ भारती में तकरार बढ़ गई है। ताजा मामले में आयोग की अध्यक्ष ने आप नेता सोमनाथ भारती और कुमार विश्वास को असामाजिक तत्व (एंटी सोशल एलीमेंट) कहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 02:55 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 04:40 PM (IST)
DWC चेयरमैन का आपत्तिजन बयान, सोमनाथ-विश्वास 'एंटी सोशल एलीमेंट'

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह व आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास-सोमनाथ भारती में तकरार बढ़ गई है।

loksabha election banner

ताजा मामले में आयोग की अध्यक्ष ने आप नेता सोमनाथ भारती और कुमार विश्वास को असामाजिक तत्व (एंटी सोशल एलीमेंट) कहा है।

उन्होंने कहा कि सोमनाथ-विश्वास जैसे समाज को गंदा करते हैं। आयोग की अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि विश्वास के खिलाफ मामला बंद नहीं होगा। हालांकि, बरखा सिंह की इस टिप्पणी पर दोनों आप नेताओँ की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एक दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट में कुमार विश्वास-महिला विवाद में बरखा सिंह को झटका लगा था। कोर्ट ने विश्वास पक्ष में कहा था कि पूरे मसले से उनकी मान हानि हुुई है। इस पर विश्वास ने तगड़ा कटाक्ष भी किया था।

अब बृहस्पतिवार को बरखा सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि कुमार विश्वास असामाजिक तत्व हैं। इसके साथ उन्होंने सोमनाथ भारती को भी असामाजिक तत्व करार दिया है।

कुमार विश्वास को लेकर उन्होंने तर्क देते हुए पीड़ित महिला ने न्याय का आस में महिला आयोग से गुहार लगाई थी, लेकिन आप नेता अपनी ओर से कोई सफाई नहीं दी।

आयोग ने विश्वास से तीन बार समन जारी कर पक्ष रखने को कहा। आयोग के समन पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और न ही कोई जवाब दिया। यह बातें इसी ओर इशारा करती हैं कि कुमार विश्वास एक सामाजित तत्व हैं। उनका व्यहार ही यह सब बयां करने के लिए काफी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.