Move to Jagran APP

क्या मोदी के जन्म से 450 साल पहले ही लिखा जा चुका था उनका भविष्य !

पिछले लोकसभा चुनाव में एक बात की काफी चर्चा थी। वह थी फ्रांस के महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (1503-1566) की भविष्यवाणी जिसका लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी से कनेक्शन जोड़ा था।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 10:28 AM (IST)
क्या मोदी के जन्म से 450 साल पहले ही लिखा जा चुका था उनका भविष्य !
क्या मोदी के जन्म से 450 साल पहले ही लिखा जा चुका था उनका भविष्य !

नई दिल्ली [सुधीर कुमार पांडेय]।

loksabha election banner

                                      सौगंध मुझे इस मिट्टी की,
                                      मैं देश नहीं मिटने दूंगा,
                                      मैं देश नहीं मिटने दूंगा,
                                      मैं देश नहीं झुकने दूंगा।
                                      मेरा वचन है भारत मां को,
                                      तेरा शीश नहीं झुकने दूंगा,
                                      सौगंध मुझे इस मिट्टी की,
                                      मैं देश नहीं मिटने दूंगा,
                                     मैं देश नहीं मिटने दूंगा,
                                     मैं देश नहीं झुकने दूंगा...

इसी साल फरवरी में राजस्थान के चुरू में एक रैली को संबोधित करते हुए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये पंक्तियां पढ़ीं तो देशवासियों के मन में विश्वास ने और गहरी जड़ें जमा लीं। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले नरेंद्र मोदी को जनता ने एक बार फिर देश का नायकत्व सौंपा। पिछले लोकसभा चुनाव से ज्यादा सीटें उनकी झोली में डालीं। मोदी ने भी आभार जताते हुए कहा कि 130 करोड़ से अधिक हिंदुस्तानियों ने इस फकीर की झोली भर दी। पिछले लोकसभा चुनाव में एक बात की काफी चर्चा थी। वह थी फ्रांस के महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (1503-1566) की भविष्यवाणी, जिसका लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कनेक्शन जोड़ा था।

पिछले लोकसभा चुनाव में यह थी चर्चा
वर्ष 2014 के चुनाव में सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी चर्चा में था, जिससे यह कहा गया था कि नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले भविष्यवाणी की थी कि 21वीं शताब्दी में भारत का प्रतिनिधित्व एक ऐसा व्यक्ति करेगा, जिसे जनता और बाकी सभी लोग इतना प्यार देंगे कि वह अगले कई वर्षों तक भारत का प्रधानमंत्री रहेगा। लोगों ने इसका कनेक्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ा था। फ्रेंच कॉलमनिस्ट फ्रैंकोइस गॉटियर ने अपने ब्लॉग में लिखे लेख में उल्लेख किया कि एक प्राचीन पांडुलिपि मिली है, जिसमें नास्त्रेदमस ने कुछ नेताओं के नामों का उल्लेख किया है, जो कि भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के नाम से मिलते-जुलते प्रतीत होते हैं। गुजरात शब्द से मिलते-जुलते नाम के उल्लेख करने की भी बात कही।

वर्ष 2016 में किरन रिजिजू ने एक अमेजिंग फैक्ट्स नाम से एक फेसबुक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें गणितीय गणनाओं के जरिये नास्त्रेदमस की बात और भाजपा की विजयी होने की बात को समझाया गया है।

ये भविष्यवाणी भी की थी
नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, जिसमें 9/11 वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर आतंकी हमले की भविष्यवाणी सबसे महत्वपूर्ण थी, जिसमें कहा गया था कि दो लोहे के पक्षी नई भूमि की दो बड़ी-सी चट्टान से टकराएंगे, जिसके बाद युद्ध होगा। उनके अनुसार इसके बाद से दुनिया में भारी परिवर्तन होंगे। सांस्कृतिक और धार्मिक संघर्ष बढ़ेगा।
जानिए सबसे रोचक पहलू
कुछ प्रशंसकों और शोधकर्ताओं के मुताबिक, नास्त्रेदमस ने अपनी खुद की मौत के बारे में भी बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने कहा था- 'मैं बेंच और बिस्तर के नजदीक मृत पाया जाऊंगा। नास्त्रेदमस ने अपनी मौत से ठीक एक रात पहले यह भी बता दिया था कि वह अगली रात जिंदा नहीं होंगे। हुआ भी वही, जब नास्त्रेदमस अगली सुबह अपने बेडरूम में अपनी टेबल पर मृत पाए गए थे। ऐसे में उनकी अपनी खुद की ही मौत के बारे में की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई थी।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.