DEL-NCR में डेंगू का कहर जारी, अब तक 32 की मौत
डेंगू दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर को अपने चपेट में ले चुका है और इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए किए जाने रहे तमाम सरकारी उपाए बेकार साबित हो रहे हैं। इसके चलते डेंगू से मरने वालों के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं।
नई दिल्ली । डेंगू दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर को अपने चपेट में ले चुका है। इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए किए जाने रहे तमाम सरकारी उपाए बेकार साबित हो रहे हैं। इसके चलते डेंगू से मरने वालों के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं।
पढ़े : महज 15 रुपये में डेंगू का इलाज, बाबा रामदेव का दावा
दिल्ली एनसीआर में डेंगू से और सात लोगों की मौत हो गई। डेंगू के कहर से बच्चे अधिक प्रभावित रहे हैं। मरने वालों में चार बच्चे शामिल हैं। मरने वालों में तीन दिल्ली के रहने वाले थे। साहिबाबाद के एक बच्चे की डेंगू से मौत हो गई। इसके अलावा नोएडा में एक व्यक्ति और दादरी में के नजदीक स्थित गांव में एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हो गई।
पढ़े : डेंगू के डंक से बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रहने वाले 17 वर्षीय ऋषभ की डेंगू से मौत हो गई। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस अस्पताल को पहले इस अस्पताल को पुष्पांजलि अस्पताल के नाम से जाना जाता था।
परिजनों ने यह भी आरोप लगया है कि तीन प्राइवेट अस्पतालों ने मिलकर उनसे पांच दिनों में उससे एक लाख रुपये वसूल लिए। हालांकि मैक्स अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया है और बयान जारी कर कहा है कि मरीज को बचाने की डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की थी और प्लेटलेट्स भी चढ़ाए थे।
आरएमएल अस्पताल में तीन लोगों की मौत
आरएमएल अस्पताल में बृहस्पतिवार 17 सितम्बर को तीन लोगों की मौत हो गई। जिनमें से दो दिल्ली के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला 11 वर्षीय लड़का मो. शेखावत है। अस्पताल के अनुसार उस लड़के गंभीर हालत में बिजनौर से 17 सितंबर को ही इलाज के लिए लाया गया था।
इसके अलावा नांगलोई के नजदीक स्थित किराड़ी सुलेमान नगर की रहने वाली 12 वर्षीय किरण कुमारी नामक लड़की मौत हो गई। उसे भी बृहस्पतिवार को भी गंभीर हालत में आरएमएल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा रहिशा (37) नामक एक महिला की मौत हो गई। वह द्वारका की रहने वाली थी। 11 सितम्बर से आरएमएल में भर्ती थी। दिल्ली में मरने वालों की संख्या 32 हो गई है।
दादरी के बादरपुर अच्छेजा निवासी की मौत
गुडगांव के मेदांता अस्पताल में शुक्रवार सुबह 32 वर्षीय बबलू की डेंगू से मौत हो गई। वह ग्रेटर नोएडा के नजदीक स्थित दादरी के पास बादलपुर अच्छेजा का निवासी था। उसके भाई कपिल ने बताया कि बबलू आठ दिनों से बीमार था। उसे तेज बुखार रहता था।
पहले गाजियाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। ठीक नहीं होने पर छह दिन पहले उसे मेदांता में भर्ती किया गया था। वहां उसकी हालत बिगड़ती चली गई। डाक्टरों ने बताया कि डेंगू के चलते उसकी किडनी व लीवर फेल हो गया।
इसके चलते उसकी मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने डेंगू से उसकी मौत होने की पुष्टि की है। इससे पहले दादरी के नई आबादी में डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी की रोकथाम के लिए उपाय शुरू नहीं किए हैं। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।
डीएलएफ कालोनी में बच्चे की मौत
साहिबाबाद के डीएलएफ कालोनी में रहने वाले अनिल पाल नाम के व्यक्ति की 11 वर्षीय पुत्री अविका पाल की बृहस्पतिवार की रात डेंगू से मौत हो गई। वह करीब 10 दिन से बीमार थी। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने जांच में डेंगू की पुष्टि की।
नोएडा में 43 वर्षीय एक व्यक्ति की डेंगू से मौत
नोएडा में 16 सितम्बर को एक 43 वर्षीय व्यक्ति बिल्लू यादव की डेंगू से मौत हो गई। वह 30 अगस्त से कैलाश अस्पताल में भर्ती था। उसके भारी रवि ने यह जानकारी दी। हालांकि अस्पताल ने उसे वायरल बुखार होने की बात कही है। वह सर्फाबाद का रहने वाला था।