दिल्ली में दर्दनाक हादसाः घर का छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत, कई घायल
पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर घर का छज्जा गिरने से परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई।
By JP YadavEdited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 10:05 AM (IST)
नई दिल्ली (जेएनएन)। पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर घर का छज्जा गिरने से परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। घटना में जान गंवाने वालों की पहचान सोनम और भारती के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय आधा दर्जन से अधिक बच्चे छज्जे के ठीक नीचे खेल रहे थे। इस बीच अचानक छज्जा नीचे गिर पड़ा।
घटना की चपेट में 3 और बच्चे आए हैं, जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि जिस मकान का छज्जा गिरा है, वह काफी समय से बंद पड़ा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें