AAP सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कांग्रेस का सड़क पर हल्लाबोल
दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) पर चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं करने पर कांग्रेस का समूची दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि अरविंद केजरीवल के नेतृत्व में चल रही आप सरकार ने अब तक लोगों को छला है।
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) पर चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं करने पर कांग्रेस का समूची दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि अरविंद केजरीवल के नेतृत्व में चल रही आप सरकार ने अब तक लोगों को छला है।
लोकायुक्त नियुक्त न होने से HC नाराज, AAP सरकार से मांगा जवाब
कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि दिल्ली में आप सरकार को आए हुए आधा साल बीत चुका है, लेकिन केजरीवाल ने लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की है। बावजूद इसके उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार को लेकर हम पर तीखे हमले किए थे।
केजरीवाल सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें तस्वीरें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली में आप के 29 दागी विधायकों की शिकायत हमारी पार्टी ने लोकायुक्त कार्यालय में की है। वहीं, लोकायुक्त नियुक्त नहीं होने के चलते इनकी जांच नहीं हो पा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस दिन निष्पक्ष लोकायुक्त नियुक्त हो गया, उस दिन कैसे ये सारे 9 दागी विधायक जेल की सलाखों के पीछे होते हैं।
यहां याद दिला दें कि दिल्ली हाईकोर्ट भी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली में लोकायुक्त की नियुक्ति न होने को लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को फटकार लगा चुका है। दिल्ली में लोकायुक्त का पद नवंबर 2013 से ही खाली है।