नशे के लिए करते थे चोरी, गिरफ्तार
जासं, पश्चिमी दिल्ली : ¨बदापुर थाना पुलिस ने दो सेधमारों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान उत्
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Sep 2017 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 09:17 PM (IST)
जासं, पश्चिमी दिल्ली : ¨बदापुर थाना पुलिस ने दो सेधमारों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान उत्तम नगर निवासी राज कुमार उर्फ राजू 24 व कमल 23 के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों के पास से एक एलइडी टीवी व दो लैपटॉप बरामद हुए हैं। दो सितंबर को ¨बदापुर थाने में उत्तम नगर में चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। सोमवार को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए वे वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें