रिश्ते कलंकित-मर्यादा तार-तार, सगे भाइयों ने बहन को बनाया हवस का शिकार
रिश्तों के साथ-साथ इंसानियत को भी कलंकित करते हुए दो सगे भाइयों ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। मामला तब सामने आया, जब कई बार दुष्कर्म के बाद बहन गर्भवती हो गई। सगे भाइयों को इस करतूत के खुलासे लोग हैरान हैं, तो इस सामाजित विद्रूपता को लेकर समाज
गुड़गांव। रिश्तों के साथ-साथ इंसानियत को भी कलंकित करते हुए दो सगे भाइयों ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। मामला तब सामने आया, जब कई बार दुष्कर्म के बाद बहन गर्भवती हो गई। सगे भाइयों को इस करतूत के खुलासे लोग हैरान हैं, तो इस सामाजिक विद्रूपता को लेकर समाज विज्ञानी चितिंत।
किशोरी बहन की उम्र 16 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई ने जनवरी, 2015 में अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दुष्कर्म का सिलसिला कई बार चला।
उसके बाद बड़े भाई ने भी मर्यादा की हदों को पार करते हुए दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद किशोरी गर्भवती हो गई।इसके बाद किशोरी के लिए यह सब असहनीय हो गया, तो उसने हिम्मत जुटाकर सेक्टर-18 थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।