Move to Jagran APP

पति बीमार, देवर दो साल से कर रहा था भाभी से दुराचार

देवर पर भाभी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। देवर भाभी के साथ पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। अब महिला आठ माह की गर्भवती है। महिला के साथ त्रासद पहलू यह है कि वह विकलांग और उसका पति लंबे समय से बीमार है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 11:41 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 12:13 PM (IST)
पति बीमार, देवर दो साल से कर रहा था भाभी से दुराचार

नोएडा। देवर पर भाभी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। देवर भाभी के साथ पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। अब महिला आठ माह की गर्भवती है। महिला के साथ त्रासद पहलू यह है कि वह विकलांग और उसका पति लंबे समय से बीमार है।

loksabha election banner

पंचायत ने सुनाया है भाभी से शादी का फरमान

पूरा मामला जब पंचायत में पहुंचा तो वहां पर देवर को भाभी के साथ शादी करने का फरमान सुना दिया गया, लेकिन देवर भाभी के साथ शादी करने के लिए तैयार नहीं है। अब यह प्रकरण पुलिस कोतवाली पहुंच गया है।

दो साल पहले जनपद बिजनौर की रहने वाली एक विकलांग युवती का निकाह ब्रह्मपुरी के रहने वाले एक युवक से हुआ था। युवक शादी के बाद से ही बीमार रहने लगा। बीमारी का फायदा उठाकर छोटे भाई ने विकलांग भाभी के साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने देवर की शिकायत घर के बड़े बुजुर्गो से की, लेकिन बुजुर्गों ने उसे धमकाकर चुप रहने को कहा। इसके बाद देवर दो साल तक भाभी से दुष्कर्म करता रहा। अब महिला आठ माह की गर्भवती है।

महिला ने हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी मायके वालों को दी, जिसके बाद प्रकरण बिरादरी की पंचायत में पहुंच गया। पंचों ने आरोपी देवर को भाभी से निकाह करने का फरमान सुना डाला।

देवर पंचायत के फरमान पर सहमत नहीं हुआ। इससके बाद मामला पुलिस में पहुंच गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.