23 पेज का सुसाइड नोट लिखकर संसद भवन के पास फांसी पर लटका
दिल्ली के अतिसुरक्षा माने जाने वाले संसद भवन के पास विजय चौक पर आज सुबह एक शख्स का पेड़ से शव लटका मिला। शख्स मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है।
By JP YadavEdited By: Published: Thu, 12 May 2016 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 12 May 2016 03:06 PM (IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के अतिसुरक्षा माने जाने वाले संसद भवन के पास विजय चौक पर आज सुबह एक शख्स का पेड़ से शव लटका मिला। जान गंवाने वाले की उम्र 30-35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। नई दिल्ली के डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि जान गंवाने वाले व्यक्ति की जेब से सुसाइड नोट मिला है। यह नोट लगभग 30 पेज का है।
सुसाइड नोट के मुताबिक, इसमें उसने अपना नाम रामदयाल वर्मा लिखा है। उम्र 39 साल और खुद को शिवपुरी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया है। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मध्यप्रदेश पुलिस से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, ताकि मृतक के परिवार का पता चल सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें