Move to Jagran APP

सपा-बसपा सरकारों ने किया यूपी के किसानों का बुरा हालः अमित शाह

गन्ना किसानों की बदहाली के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मिलों व सरकार के बीच गठजोर है, जिसके चलते गन्ना किसानों का शोषण हो रहा है। ऐसा बसपा शासन के समय से चला आ रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2016 11:58 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2016 01:43 PM (IST)
सपा-बसपा सरकारों ने किया यूपी के किसानों का बुरा हालः अमित शाह

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज किसानों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी पर भी जमकर हमला बोला।

loksabha election banner

किसानों के बहाने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा व बसपा की जुगलबंदी से किसानों का अहित हुआ है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार को किसानों के हितों में काम कर रही है, लेकिन किसानों की वर्तमान हालत के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ग्रेटर नोएडा में किसानों से मुखातिब थे। उन्होंने आज ग्रेटर नोएडा में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का उद्याघाटन किया। बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

बैठक में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने देश के किसानों के साथ धोखा किया और उनकी बदहाली के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। 60 सालों तक राज करने के बाद भी किसान आज बदहाल हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर किसानों का कोई भला कर सकता है और कर रहा है, तो वह सिर्फ मोदी सरकार है। उन्होंने किसानों से कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को अगर अपना हक़ चाहिए तो अखिलेश सरकार को उखाड़ फेंकना होगा और प्रदेश में बीजेपी की सरकार लानी होगी।

वही केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि किसानों के लिए मोदी सरकार ने काफी काम किया और आगे भी करते रहेंगे।

गन्ना किसान बदहाल, सरकार खामोश

गन्ना किसानों की बदहाली के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मिलों व सरकार के बीच गठजोर है, जिसके चलते गन्ना किसानों का शोषण हो रहा है। ऐसा बसपा शासन के समय से चला आ रहा है।

कांग्रेस पर भी हमला

किसानों के वर्तमान हालात के लिए अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस ने सहकारी मिलों का सत्यानाश किया है।

Up में भाजपा सरकार बनने पर होगा निदान

किसानों से मुखातिब भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर ही उसका समाधान हो सकेगा।

इससे पहले आज नोएडा व ग्रेटर नोएडा पर जबरदस्त स्वागत किया गया। सबसे पहले डीएनडी फ्लाईवे फिर ग्रेटर नोएडा के परीचौक पर अमित शाह का जोरदार स्वागत हुआ।

डी एनडी फ्लाई-वे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता उमड़े, जिसकी वजह कुछ देर के लिए जाम लग गया।

बैठक में संगठन के तमाम लोग हिस्सा लेंगे। बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व समापन गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

देश भर के किसानों की समस्याओं को जानने व उनके निस्तारण के लिए योजना बनाने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने दो दिवसीय बैठक बुलाई है।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की।

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से संगठनात्मक संरचना की स्थिति, भाजपा शासित राज्य सरकारों की कृषि क्षेत्र में उपलब्धियां, देश में सूखा एवं बाढ़ प्रभावित किसानों की समस्याओं, फसल बीमा पर चर्चा, सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने कहा कि संगठन के नेतृत्व में देश भर के किसानों से उनकी समस्याओं को जाना गया है। बैठक में संगठन के लोग अपने-अपने क्षेत्र के किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से रखेंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री नवाब सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की बैठक में क्षेत्र किसानों की आबादी, मुआवजा, जमीन अधिग्रहण सहित अन्य सभी मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.