आतंकवाद के नाम पर मुसलमानों को फंसाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा
आतंकवाद के नाम पर बेगुनाह मुसलमानों को फंसाने से नाराज एक मुस्लिम युवक आज टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे टावर से उतारने की कवायद में जुटी है। पूरा दिल्ली के सीलमपुर इलाके का है।
नई दिल्ली। आतंकवाद के नाम पर बेगुनाह मुसलमानों को फंसाने से नाराज एक मुस्लिम युवक आज टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे टावर से उतारने की कवायद में जुटी है। पूरा दिल्ली के सीलमपुर इलाके का है।
सीलमपुर के शास्त्रीनगर में रहने वाला युवक आसिम का आरोप है कि आतंकवाद के नाम पर बेगुनाह युवकों को फंसाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
आज सुबह शास्त्री पार्क मछली मार्किट के पास आसिम काफी लंबे टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने जब लंबे टावर पर आसिम को चढ़े देखा तो उसे उतरने के लिए कहा। इस पर उसने टावर पर चढ़ने की वजह बताई। पुलिस युवक आसिम को टावर से उतारने की कोशिश में जुटी हुई है।