Move to Jagran APP

अपहृत बच्चे को किया बरामद

जासं, पश्चिमी दिल्ली : द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने 5 वर्षीय अपहृत बच्चे को पंजाब के लुधियाना से स

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 11:12 PM (IST)
अपहृत बच्चे को किया बरामद

जासं, पश्चिमी दिल्ली : द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने 5 वर्षीय अपहृत बच्चे को पंजाब के लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने बच्चे के मौसा महेश साहनी को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

बच्चा अपने पिता के साथ भरथल गांव में रहता था। रविवार को वह मौसा महेश के साथ घर में था। शाम को अचानक बच्चा और महेश गायब हो गए। बच्चे के पिता को महेश ने कहा था कि वह नजफगढ़ में रहता है पर उसकी बात गलत निकली। अंत में मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। एसीपी राजेंद्र सिंह और एसएचओ संतन सिंह के नेतृत्व में छानबीन के दौरान आरोपी के मोबाइल की लोकेशन लुधियाना में मिली। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने ससुराल के लोगों से चिढ़ता था। कोई संतान नहीं होने के कारण उसे ताने दिए जाते थे, जिस कारण उसने बदले की भावना से ऐसा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.