Move to Jagran APP

देवरानी के साथ पति के अवैध संबंध पर महिला ने दी जान

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : हर्ष विहार इलाके में एक महिला ने पति का देवरानी से अवैध संबंध हो

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 01:00 AM (IST)
देवरानी के साथ पति के अवैध संबंध पर महिला ने दी जान
देवरानी के साथ पति के अवैध संबंध पर महिला ने दी जान

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : हर्ष विहार इलाके में एक महिला ने पति का देवरानी से अवैध संबंध होने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। सीमा देवी (32) को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन सीमा के भाई सोनू ने पुलिस को बताया है कि देवरानी से जीजा के अवैध संबंध होने से दीदी नाराज थीं। इसे लेकर दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

सीमा देवी पति हरि ¨सह तोमर के साथ गली नंबर-13, मंडोली एक्सटेंशन में रहती थी। शादी को करीब 15 साल हो चुके थे। दोनों से कोई बच्चा नहीं था। मूल रूप से बदायूं निवासी हरि ¨सह कपड़े की दुकान चलाता है। कुछ समय पूर्व हरि के छोटे भाई की बदायूं में हत्या हो गई थी। उसकी पत्नी बदायूं में ही रह रही थी। गत 12 जून को हरि ने मंडोली स्थित घर पर कार्यक्रम रखा था। सोनू ने बताया कि कार्यक्रम के बाद सभी मेहमान लौट गए, लेकिन दीदी की देवरानी रुक गई। 14 जून को तड़के करीब चार बजे सीमा ने हरि को देवरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सीमा ने 17 जून को फिर दोनों को एक साथ देखा। इसके बाद सीमा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोनू ने अपने जीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.