अस्मत बचाने को ट्रेन से कूदी लखनऊ की किशोरी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: लखनऊ से मुंबई देह व्यापार के जबरन ले जाई जा रही एक 15 वर्षीय किशोरी ने
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली:
लखनऊ से मुंबई देह व्यापार के जबरन ले जाई जा रही एक 15 वर्षीय किशोरी ने शाहदरा रेलवे स्टेशन पर कूदकर अपनी अस्मत बचा ली। किशोरी मूलरूप से लखनऊ के देहात इलाके की रहने वाली है। सोमवार को उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में पेश किया गया। जहां से उसकी कस्टडी चाइल्ड लाइन को दी गई।
पुलिस व चाइल्ड लाइन को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके पिता व मां की मृत्यु हो चुकी है। एक भाई है जो विदेश में नौकरी करता है। वर्तमान में वह सौतेली मां के साथ रहती थी। कुछ दिन पूर्व सौतेली मां उसे मुंबई ले जा रही थी। आरोप है कि सौतेली मां उससे देह व्यापार करवाना चाह रही थी। जिसके लिए एक व्यक्ति से बात हो चुकी थी। वह व्यक्ति भी उनके साथ लखनऊ से दिल्ली आया था। दिल्ली से उन्हें मुंबई जाना था। पीड़िता को उसकी सौतेली मां ट्रेन में लेकर चली। ट्रेन शाहदरा स्टेशन पर थोड़ी धीमी हुई। यहां पीड़िता ने छलांग लगा दी। पीड़िता को रेलवे पुलिस ने पकड़ा और चाइल्ड लाइन को मामले की खबर दे दी। जिसके बाद उसको सीडब्ल्यूसी में पेश किया गया। यहां से उसे पूर्वी दिल्ली के एक केयर होम में रखने के ऑर्डर मिले हैं। चाइल्ड लाइन के सदस्य अरविंद ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद दिल्ली के अन्य रेलवे स्टेशन पर भी पूछताछ की गई है।