Move to Jagran APP

ईवीएम में खराबी आने से मतदाताओं को हुई परेशानी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगमों के चुनाव के दौरान रविवार को कई जगहों पर इलेक्ट्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:27 PM (IST)
ईवीएम में खराबी आने से मतदाताओं को हुई परेशानी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

loksabha election banner

दिल्ली नगर निगमों के चुनाव के दौरान रविवार को कई जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी आने के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। ईवीएम में तकनीकी समस्या आने के कारण भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली को सुबह आठ बजे बगैर वोट दिए मतदान केंद्र से लौटना पड़ा। लवली ने बताया कि वह ईस्ट आजाद नगर स्थित निगम स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने गए थे, लेकिन तकनीकी दिक्कत आने के कारण ईवीएम चालू नहीं हो पा रही थी। उन्हें एक न्यूज चैनल के दफ्तर भी जाना था इसलिए वहां से लौट गए और बाद में 11 बजे मतदान किया।

राज्य चुनाव आयोग का कहना है कि दिल्ली में कुल 18 स्थानों पर ईवीएम में खराबी आई थी। कुछ के बटन काम नहीं कर रहे थे। जिसके कारण कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ। हालांकि, तकनीकी टीम ने ईवीएम में आई खराबी को कुछ ही देर में ठीक कर दिया, जिसके बाद सामान्य रूप से मतदान हुआ। बाहरी दिल्ली स्थित बांकनेर के बूथ नंबर 6 पर ईवीएम में खराबी आने के कारण मतदान सुबह आठ बजे से शुरू नहीं हो सका। लोगों के हंगामे के बाद अधिकारी हरकत में आए। तकरीबन 9.15 बजे ईवीएम ठीक किए जाने के बाद मतदान शुरू हो सका, लेकिन तब तक करीब 50 लोग बिना वोट डाले लौट चुके थे। इसी तरह उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सर्वोदय बाल विकास स्कूल में बने मतदान केंद्र पर भी ईवीएम खराब थी। वहां भी 9.11 बजे मतदान शुरू हो सका। उधर, पूर्वी दिल्ली में भी कई जगहो से ईवीएम खराब होने की सूचनाएं आई। वहां बूथ नंबर 48 व ईस्ट विनोद नगर के वार्ड संख्या 126 में बने मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आने के कारण मतदान आधे घंटे देरी से शुरू हुआ। स्वराज इंडिया के कार्यकर्ताओं की शिकायत थी कि मयूर विहार फेज-1, विस्तार में ईवीएम के बटन काम नहीं कर रहे हैं। विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली के शाद नगर इलाके में बूथ नंबर 39 में बने मतदान केंद्र पर चुनाव आयोग के कर्मचारी आधे घंटे देरी से पहुंचे। इसके चलते वहां मतदान देरी से शुरू हुआ। दक्षिणी दिल्ली से भी ईवीएम में खराबी की छिटपुट सूचनाएं आई। मुख्य राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने बताया कि दक्षिण दिल्ली जिले में आठ तथा उत्तरी व पूर्वी दिल्ली जिले में पांच-पांच जगहों पर ईवीएम में खराबी आई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.