सुविधाओं में सुधार के लिए डीएमआरसी कराएगा सर्वे
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की सुविधाओं में सुधार के लिए ऑनलाइन सर्वे किया जाएगा। दिल्ली
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:27 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की सुविधाओं में सुधार के लिए ऑनलाइन सर्वे किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) अपनी वेबसाइट के जरिये 24 अप्रैल से 21 मई तक सर्वे कराएगा। डीएमआरसी का कहना है कि इस सर्वे के नतीजों के आधार में सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। सर्वे के दौरान लोगों से मेट्रो की आसानी से उपलब्धता, स्टेशनों तक आसानी से पहुंच की सुविधा, मेट्रो में सुरक्षा, भीड़ की स्थिति पर सवाल पूछे जाएंगे। डीएमआरसी का कहना है कि इस तरह का सर्वे दुनिया भर के 24 शहरों में हर साल किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें