निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्थिति बेहतर : राजेश ऋषि
जासं, पश्चिमी दिल्ली : सरकार ने दो वर्षो में राजधानी में कई विकास कार्य किए हैं। बिजली-पानी की सम
जासं, पश्चिमी दिल्ली : सरकार ने दो वर्षो में राजधानी में कई विकास कार्य किए हैं। बिजली-पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिल गई है। इलाके में जगह-जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली का लोड डायवर्ट हो जाए और लोगों को कटौती का सामना नहीं करना पड़े। कुल मिलाकर चुनाव से पहले जो वादे पार्टी ने किए थे उसे पूरा किया जा रहा है। सरकार के कामकाज से लोग प्रभावित हैं और इसी को देखते हुए लोग निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। इस बार तीनों निगमों में आप सत्ता में आएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सैकड़ों करोड़ रुपये राजधानी की सफाई के लिए निगम को दिए गए, लेकिन कहीं भी सफाई नहीं दिखी। निगम कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए हड़ताल पर जाना पड़ता है। लोग विकास चाहते हैं और आम आदमी पार्टी सिर्फ विकास की बातें करती है। ऐसे में विधानसभा चुनाव की तरह निगम चुनाव में भी लोगों का समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कॉलोनियों में कोई भी विकास कार्य नहीं किए गए हैं।