शीतलहर की चपेट में दिल्ली, अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम
दिल्ली में शीतलहर बुधवार को भी जारी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक ठिठुरन से राहत नहीं मिलेगी।
नई दिल्ली [जेएनएन]। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते दिल्ली में शीतलहर बुधवार को भी जारी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे (4.2) पहुंच गया और 18 जनवरी पिछले पांच साल में सबसे सर्द रही।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक ठिठुरन से राहत नहीं मिलेगी। बुधवार सुबह से ही गलन रही। बादल नहीं थे फिर भी धूप देर से खिली। अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर अधिकतम 100 और न्यूनतम 63 फीसद रहा।
कोहरे का कहर ज्यादा नहीं होने के कारण दृश्यता का स्तर भी अपेक्षाकृत बेहतर रहा। सफदरजंग एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 1200 मीटर और पालम मे 600 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिलवालों की दिल्ली, 'नेकी की दीवार' ने ठंड में कराया गर्मी का अहसास
18 जनवरी का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
वर्ष-न्यूनतम तापमान
2016-6
2015-6
2014-11
2013-11
2012-6