Move to Jagran APP

अभियान के पहले दिन 35 हजार पौधे लगाए गए

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से रविवार से सघन पौधरोपण अभियान चलाया

By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 10:49 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 10:49 PM (IST)
अभियान के पहले दिन 35 हजार पौधे लगाए गए

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली

loksabha election banner

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से रविवार से सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें निगम के कई आला अधिकारियों से लेकर नेताओं व पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में पौधरोपण किया। अभियान के पहले दिन 35 हजार पौधे व झाड़ियां लगाने का दावा किया गया है।

अभियान के तहत एजीसीआर एंक्लेव और बाहुबली एंक्लेव में अतिरिक्त आयुक्त विवेक पांडेय और उद्यान विभाग के निदेशक अतीक अहमद ने पौधरोपण किए। यहां पर कई पार्को में उन्होंने से 100 से ज्यादा पौधे लगाए। दोनों जोन के निगम उपायुक्त अल्का शर्मा और जेएल गुप्ता के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस अभियान में जुटे रहे। सभी निगम विद्यालयों में शिक्षकों व बच्चों की मदद से पौधरोपण अभियान चलाया गया। उद्यान विभाग के निदेशक अतीक अहमद ने बताया कि रविवार से सघन पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत एक सप्ताह में साढ़े तीन लाख पौधे व झाड़ियां लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के तहत एक सप्ताह के कार्य किया जा रहा है। इससे एक लाख पौधे व झाड़ियां लगाई जा चुकी हैं। पूर्वी निगम के पूरे अभियान में करीब 80 हजार पौधे और बाकी की झाड़ियां लगाई जानी है। रविवार को सभी 64 वार्डो में यह अभियान शुरू किया गया है।

कृष्णा नगर वार्ड के निगम के सभी प्राइमरी स्कूलों में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर बच्चों को पेड़ पौधे के महत्व से अवगत कराया गया। स्थानीय पार्षद कल्पना जैन ने स्कूल के अध्यापकों से अनुरोध किया कि वे अपने विद्यार्थियों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें रोजाना पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर भानु प्रकाश गुप्ता, नरेश, संदीप कपूर, इंदू शर्मा, दीपक बंसल, सरिता भाटिया, पूजा चौरसिया, प्रेम गुप्ता व दीपक आदि ने भी पौधरोपण किया।

पांडव नगर वार्ड में भी सभी विद्यालयों में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पार्षद लता गुप्ता ने कहा कि वृक्षों को बच्चों की तरह पोषित करके उन्हें बड़ा करना है और इनकी देखभाल करनी है। सभी लोग इस संकल्प को क्षेत्र में जन-जन तक पहुंचाए।

शाहदरा वार्ड के नगर निगम विद्यालय भोलानाथ नगर में पौधारोपण किया गया। स्कूली बच्चों के साथ पार्षद मास्टर बलबीर, हिमालय परिवार दिल्ली के महामंत्री विपिन जैन, अमरजीत चन्नी, राजेश कपूर, अशोक सरीन, दीपक तिशावर, विशाल भारद्धाज व नीशू अग्रवाल के साथ विद्यालय की अध्यापिकाओं मंजू गुप्ता, आकांक्षा चौधरी व ऋचा तोमर आदि ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने पर्यावरण बचाने व स्वच्छ भारत का संदेश देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

कल्याणपुरी ब्लॉक-12 व 19, खिचड़ीपुर ब्लॉक तीन के निगम विद्यालयों में पार्षद व उप महापौर राजकुमार ढिल्लो ने पौधे लगाए। इस मौके पर निगम विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं अध्यापिकाओं ने भी पौधे लगाए। इस मौके पर प्रधानाचार्या रेणू बाला, कुंती देवी, राजरानी, दीपा कुमारी, विनय बाला बृजलाल, लालाराम, कैलाश गुप्ता, राजा राम उप्रेती, नरेश राजपूत, वरेश ढिल्लो और विकास आदि ने भी पौधे लगाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.