सोनाक्षी की बात मान ही गए पापा, आज दिल्ली देखेगी शत्रुघ्न का हुनर
बॉलीवुड की दुनिया में 'शॉटगन' के नाम से मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आज दिल्ली के सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम प्रस्तुत नाटक 'पति, पत्नी और मैं' में नजर आएंगे।
नई दिल्ली (जेएनएन)। बॉलीवुड की दुनिया में 'शॉटगन' के नाम से मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आज दिल्ली के सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम प्रस्तुत नाटक 'पति, पत्नी और मैं' में नजर आएंगे। नाट्य प्रस्तुतिकरण के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।
शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा करीब 15 वर्ष बाद नाटक 'पति, पत्नी और मैं' के जरिये एक बार फिर स्टेज पर वापसी करेंगे। शत्रुघ्न ने आखिरी बार 2001 में 'पति, पत्नी और मैं' ही नाम के प्ले में ही परफॉर्म किया था। अब वो एक बार फिर इसी प्ले से स्टेज पर आज वापसी कर रहे हैं। नाटक में टीवी व फिल्म अभिनेता राकेश बेदी भी प्रमुख भूमिका में हैं।
बताया जा रहा है कि नाट्य प्रस्तुति के दौरान उनकी बेटी व बॉलीवुड अभिनेत्री बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद रहेंगी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
बेटी की गुजारिश पर थिएटर कर रहे हैं पापा शॉटगन
कहा तो यह जा रह है कि बेटी सोनाक्षी सिन्हा के काफी मनाने के बाद ही पापा शत्रुघ्न सिन्हा रंगमंच के लिए तैयार हुए हैं। ऐसे में आज सोनाक्षी की उपस्थिति नाटक प्रस्तुतिकरण के दौरान हो सकती है।