JNU में राहुल के तेवर, बोले-आवाज दबाने वाले सबसे बड़े राष्ट्र विरोधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जेएनयू में छात्रों के संबोधित किया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आवाज दबाने वाले सबसे बड़े राष्ट्र विरोधी हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जेएनयू में छात्रों के संबोधित किया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आवाज दबाने वाले सबसे बड़े राष्ट्र विरोधी हैं। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई की मांग को लेकर धरना दे रहे छात्रों का राहुल गांधी ने समर्थन किया। राहुल ने कहा कि जितनी ताकत से आवाज दबाई जाएगी वो उतना ही मजबूत होगी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने काले झंडे दिखाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे देश में ये हक मिला है कि काले झंडे दिखाएं।
इससे पहले जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को रिहा करने की मांग को लेकर जेएनयू में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इससे पहले वामपंथी पार्टियों और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को रिहा करने की मांग की।
देखें तस्वीर
जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी के बाद बढ़ते विवाद के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी JNU कैंपस पहुंचे। राहुल गांधी के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं काले झंडे लहराए और राहुल गो बैक के नारे लगाए।
देखें तस्वीर
राहुल गांधी से पहले कांग्रेस नेता अजय माकन और आनंद शर्मा जेएनयू कैंपस पहुंचे।
देखें तस्वीर
कन्हैया कुमार को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह के आरोपों में गिरफ़्तार किया गया था, जिसका जेएनयू में विरोध हो रहा है।