हरियाणा के इनामी बदमाश संदीप का मुंबई में एनकाउंटर !
हरियाणा पुलिस को आज महाराष्ट्र के मुंबई में बड़ी कामयाबी मिली है। गुड़गांव की ब्राइम ब्रांच ने मुंबई में सवा लाख के इनामी बदमाश संदीप गाडोली का एनकाउंटर में मार गिराया है।
गुड़गांव। हरियाणा पुलिस को आज महाराष्ट्र के मुंबई में बड़ी कामयाबी मिलने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, गुड़गांव की ब्राइम ब्रांच टीम ने मुंबई में सवा लाख के इनामी बदमाश संदीप गाडोली का एनकाउंटर में मार गिराया है।
वहीं, गुड़गांव पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि मुठभेड़ में गैंगेस्टर संदीप गंभीर रूप से घायल हुआ है, मरने की पुष्टि मंबई पुलिस करेगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसआइ प्रदुम्न की टीम ने आज सुबह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में संदीप गाडोली को साथियों के साथ घेर लिया। एनकाउंटर में साथी तो भाग निकले, लेकिन संदीप गाडोली पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया।
संदीप गाडोली हरियाणा का नामी बदमाश था। संगीन अपराधों में शामिल होने के चलते उस पर राज्य पुलिस ने सवा लाख का ईनाम घोषित कर रखा था।
हरियाणा सरकार द्वारा घोषित मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में भी संदीपी गाडोली का नाम शामिल था। गुड़गांव के पटौदी थाने में उस पर कई मामले दर्ज थे।