चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या
जासं, नई दिल्ली : रूपनगर थाना क्षेत्र में चाकू से गोदकर 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की
जासं, नई दिल्ली : रूपनगर थाना क्षेत्र में चाकू से गोदकर 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। वह छोटा-मोटा काम करता था और फुटपाथ पर रहता था। रूपनगर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या का शक राजू के दोस्तों पर है। घटना के बाद से ही उसके तीन दोस्त फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक रोशनआरा बाग के समीप मंगलवार रात लोगों ने खून से लथपथ एक व्यक्ति को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके गले और शरीर के अन्य हिस्से में चाकू से वार के निशान थे। उसकी पहचान राजू के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वह छोटा-मोटा काम करके अपना गुजारा करता था। पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे मृतक के दोस्तों का हाथ हो सकता है।