Move to Jagran APP

हड़ताल को लेकर दिल्ली प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ में फूट के आसार

23 अक्टूबर से शुरू हुई दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। दिल्ली प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं इसलिए हम हड़ताल वापस ले रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2015 08:58 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2015 07:26 PM (IST)
हड़ताल को लेकर दिल्ली प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ में फूट के आसार

नई दिल्ली। 23 अक्टूबर से शुरू हुई दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। दिल्ली प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं इसलिए हम हड़ताल वापस ले रहे हैं।

loksabha election banner

संजय गहलोत ने कहा कि हमारी मांगों को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार ने MCD को 1100 करोड़ का फंड जारी किया है, अगर वे ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो हम फिर से हड़ताल पर जाएंगे।

हड़ताली कर्मचारियों में पड़ी फूट

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दिल्ली प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ मेर्चा खोल दिया है। दिल्ली प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय गहलोत को यूनियन से बाहर हटाने का निर्णय लिया गया है।

यूनियन संस्थापक व महामंत्री ने आरबी उटवाल ने कहा है कि संजय गहलोत ने बिना कार्यकारिणी की सहमति के हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है जिस कारण उन्हें दिल्ली प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के पद से हटाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.