पुलिस आयुक्त ने सुझावों पर अमल का दिया भरोसा
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मध्य जिले के आवाम-ए-गालिब आडिटोरियम में विशेष
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मध्य जिले के आवाम-ए-गालिब आडिटोरियम में विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला सहायता समूह और गैर सरकारी संगठन के लोगों से सीधा संवाद किया। लोगों की शिकायत सहित सुधार के लिए भी सुझाव मांगे गए। पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायत को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा और उपयोगी सुझावों को पुलिस अमल में लाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली पुलिस की स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वुमन एंड चिल्ड्रेन (एसपीयूडब्ल्यूएसी) ने किया था। सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ संवाद कार्यक्रम करीब तीन घंटे तक चला। महिला सहायता समूह और गैर सरकारी संगठनों के 850 लोगों ने शिरकत किया। कार्यक्रम के आयोजन महिला व बच्चो के लिए काम करने वाले लोगों की समस्याओं को जानने के लिए किया गया था। इस दौरान हिम्मत एप की डाक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। लोगों ने पुलिस आयुक्त से सुरक्षा व पुलिस से संबंधित सवाल भी किए। इस मौके पर वरिष्ठ विशेष आयुक्त धमेंद्र कुमार व वरिष्ठ विशेष आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपक मिश्रा सहित अमूल्य पटनायक, सुंदरी नंदा व ताज हसन के अलावा कई जिलों के पुलिस उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।