अनायास ही विवादों में घिरे सीएम केजरीवाल
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के कामों का जमकर बखान भी किया।
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के कामों का जमकर बखान भी किया।
इस मौके पर स्टेडियम में कुछ ऐसा भी हुआ जिसे लेकर केजरीवाल अनायास ही विवादों में आ गए।स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में बच्चों को इस तरह बिठाया गया था, जिससे इंग्लिश में अरविंद केजरीवाल लिखा दिखाई दे रहा था।
देखें तस्वीर
सोशल मीडिया पर हुई आलोचना
इंग्लिश में अरविंद केजरीवाल लिखे जाने के पीछे केजरीवाल सरकार की मंशा जो भी रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे आड़े हाथों लिया। लोगों की शिकायत यह रही कि स्वाधीनता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 'जय हिंद' या किसी और देशभक्ति वाले संदेश के बजाय स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल का नाम लिखा गया।
कुछ इस तरह से लिखा जाना चाहिए था
दिल्ली सरकार ने मानी गलती
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल लिखे जाने को लेकर दिल्ली सरकार ने सफाई दी है। दिल्ली सरकार ने गलती मानते हुए कहा है कि ये पुरानी परंपरा है और इससे पहले भी सीएम को लेकर ऐसा ही होता रहा है।
देखें पुरानी तस्वीर