Move to Jagran APP

DEL-NCR : गरज के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग का दावा है कि शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को शाम चार बजे के बाद मौसम बदल सकता है। उम्‍मीद की जा रही है कि तेज हवा के साथ बारिश की उम्‍मीद है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2015 01:50 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2015 04:07 PM (IST)

नई दिल्ली । मौसम विभाग का दावा है कि शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को शाम चार बजे के बाद मौसम बदल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि तेज हवा के साथ बारिश की उम्मीद है।

loksabha election banner

राजधानी में सुबह आंशिक रूप से में बादल छाए रहने के बाद दिन में हल्की धूप रही लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि शाम को मौसम करवट बदल सकता है। और उमस ने लोगों को बेहाल किया। कई बार काले घिर कर आए लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम चार बजे के बाद मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राजधानी में आद्र्रता का अधिकतम स्तर 81 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 60 फीसद दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.