DU पर पाकिस्तान की ओर से साइबर हमला, वेबसाइट हैक
पाकिस्तानी हैकर्स ने दिल्ली विश्वविद्यालय की साइट हैक कर ली है। हैकर्स ने आपत्तिजनक पोस्ट डालकर विवि साइट का संचालन पूरी तरह से ठप कर डाला।
By JP YadavEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 11:45 AM (IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तानी हैकर्स ने दिल्ली विश्वविद्यालय की साइट हैक कर ली है। हैकर्स ने आपत्तिजनक पोस्ट डालकर विश्वविद्यालय की साइट का संचालन पूरी तरह से ठप कर डाला है।
विवि प्रशासन dpmb.ac.in साइट को फिर से रिकवर करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। विश्वविद्यालय की साइट हैक होने से हड़कंप मचा है। कटऑफ जारी होने के बाद इन दिनों दाखिला प्रक्रिया चल रही है।
तीन साल पहले भी हैक हुई थी अंग्रेजी विभाग की वेबसाइट
मई, 2012 में भी पाकिस्तानी हैकिंग ग्रुप द्वारा अंग्रेजी विभाग की साइट हैक कर ली गई थी। उस समय दिल्ली विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग ने इसे समय रहते ठीक कर लिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें