Move to Jagran APP

सफाई कर्मियों को मिला राहुल गांधी का साथ, धरने पर बैठे

पिछले तीन माह से वेतनमान नहीं मिलने पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के धरनारत सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी है। निगम प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों के बीच वार्ता का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2015 10:47 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2015 11:25 AM (IST)
सफाई कर्मियों को मिला राहुल गांधी का साथ, धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले तीन माह से वेतनमान नहीं मिलने पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के धरनारत सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी है। निगम प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों के बीच वार्ता का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सूचना है कि राहुल गांधी हड़ताली कर्मियों के साथ धरने पर बैठे हैं। इस मौके पर 'अभी तो ये अगड़ाई है, आगे और लड़ाई है' के नारे भी लगे।

loksabha election banner

इससे पहले बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करवाने की दिशा में प्रयास हुआ। बताया जा रहा है कि अनौपचारिक वार्ता में कर्मियों मांगें काफी हद तक मान ली गई हैं। हालांकि, शुक्रवार को जारी हड़ताल से ऐसा लग नहीं रहा। शुक्रवार को भी सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। यहां बता दें कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी पिछली 28 मई से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें तीन महीने से वेतनमान नहीं मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.