भाजपा पूर्वाचल मोर्चा के पदाधिकारी घोषित
राब्यू, नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्वाचल मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। प्र
By Edited By: Published: Tue, 02 Jun 2015 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2015 11:08 PM (IST)
राब्यू, नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्वाचल मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की स्वीकृति पर भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों की घोषणा की। सुचेंद्र झा, राजीव रंजन राय, चंदन कुमार चौधरी, प्रेमकांत चौधरी, दीवाकर झा व बिपिन बिहारी सिंह को उपाध्यक्ष, शैलेंद्र पांडेय व रेखा श्रीवास्तव को महामंत्री, अमरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, अमरनाथ झा, संजय कुमार राय, राकेश शुक्ला, निर्मल मिश्रा, धीरेंद्र राय तथा विनोद श्रीवास्तव को मंत्री तथा आचार्य एसके मिश्रा को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें