अवैध पार्किंग बन रहा जाम का कारण
जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली : हरगो¨वद एंक्लेव स्थित मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग स्थानीय लोगो
जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली :
हरगो¨वद एंक्लेव स्थित मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इससे जाम की समस्या रहती है। संबंधित विभाग से इसके लिए कई बार शिकायतें भी की गई हैं, लेकिन समाधान होने के बजाय कठिनाइयों में इजाफा हुआ है। इस कारण आए दिन यहां दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इससे यातायात भी प्रभावित होता है। कॉलोनीवासियों के मुताबिक अतिक्रमण के कारण असामाजिक तत्वों की चांदी हो रही है।
इलाके में कई अस्पताल हैं, जहां से आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस जैसे वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क किनारे खड़े वाहन उनकीराह में बाधक साबित होते हैं। वाहन पार्क करने के दौरान चालक मुख्य मार्ग पर ही वाहनों को बाएं-दाएं करने लगते हैं। इस कारण एक तो मार्ग बाधित होता है, वहीं दूसरी ओर टक्कर का खतरा बना रहता है। इस समस्या के कारण विकास मार्ग से शाहदरा और आनंद विहार की ओर से आने वाला यातायात प्रभावित होता है। लाल बत्ती हरी होते ही जैसे ही गाड़ियां हरगो¨वद एंक्लेव वाली दिशा में प्रवेश करते ही उनकी गति धीमी हो जाती है और जाम की समस्या पैदा हो जाती है।
------------------------
सड़क पर खड़े वाहनों के कारण आवागमन मुश्किल होता जा रहा है। दिन प्रतिदिन समस्या विकट होती जा रही है। यातायात पुलिस का ध्यान नहीं है।
-रागिनी शर्मा, मधु विहार।
अस्पतालों के यहां होने से आपातकालीन स्थिति में लोगों का यहां आवागमन होता है। जिस कदर यहां हाय तौबा मची रहती है, उसे देखकर कोई भी परेशान हो सकता है।
-विजय पाल, चित्रा विहार।
-----
अभी हाल ही में मैं अपनी मां की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर आई थी। रास्ते में इतनी सारी रुकावटें होने के कारण दस मिनट का रास्ता तय करने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया।
-दीपिका मल्होत्रा, विवेक विहार।
दोपहर में तो यहां के यातायात की स्थिति देखने लायक होती है। स्कूली वाहनों की संख्या और अतिक्रमण दोनों परेशानी का कारण बन जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे यहां यातायात कानूनों नाम की कोई चीज है ही नहीं।
-ऋषभ, सूरजमल विहार।
लोगों में जागरूकता की कमी है। वहीं कई स्थानों पर पार्किंग की समस्या भी हावी है। इसके बावजूद समय-समय पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जाती है। संबंधित इलाके में यातयात व्यवस्था के बारे में जानकारी ली जाएगी।
-सूर्यकांत पाटिल, सहायक आयुक्त, यातयात पुलिस पूर्वी जिला।