Move to Jagran APP

तीन घंटे तक मुख्यालय में रुके रहे केजरीवाल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 11:12 PM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 04:07 AM (IST)
तीन घंटे तक मुख्यालय में रुके रहे केजरीवाल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आइटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचकर करीब तीन घंटे तक दिल्ली पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम के बारे में जानकारी ली। देर रात पुलिस मुख्यालय में ही दोनों ने रात का खाना खाया।

loksabha election banner

ज्ञात रहे कि बीते बुधवार को पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी व कुछ अन्य पुलिस अधिकारी जब विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के बुलावे पर सचिवालय गए थे तब वहां पुलिस के समक्ष महिला सुरक्षा पर उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की गई थी। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया को मुख्यालय आने का निमंत्रण दिया था। शुक्रवार शाम सात बजे दोनों मुख्यालय आए। कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधिकारियों ने करीब तीन घटे तक दोनों को स्लाइड शो के जरिए महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस दौरान मीडिया को कांफ्रेंस हॉल में जाने से रोक दिया गया। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पूर्व जनता से महिला सुरक्षा को लेकर पुख्ता कदम उठाने का वादा किया था। सरकार के गठन के बाद गृह सचिव ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर पूछा था कि महिला सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र में जो बातें कही गई हैं, उस पर पुलिस सरकार के साथ मिलकर क्या काम कर सकती है। इस पर दिल्ली पुलिस ने जबाव में कहा था पुलिस खुद इस मुद्दे पर बेहतर काम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.