आइपी विवि में जरूरतमंदों को आज वितरित किए जाएंगे गर्म कपड़े
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार से ज
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार से जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटने का फैसला लिया है। विवि प्रशासन ने परिसर में दान पेटी लगाकर कपड़े एकत्रित किए हैं। इसके लिए लीगल एड सेंटर की ओर से तीन दिनों के लिए अभियान चलाया गया था। इस अभियान में विश्वविद्यालय के छात्र और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
लीगल एड सेंटर के निदेशक एम अफजल वाणी ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह दान पेटी रखवाई गई थी, ताकि लोग इसमें गर्म कपड़े दान कर सकें। यह अभियान सिर्फ तीन तक चला। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने गर्म कपड़े दान किए। उन्होंने बताया कि इन गर्म कपड़ों को विश्वविद्यालय के आसपास रहने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच वितरित किया जाएगा। विश्वविद्यालय पहले भी इसी तरह की सामाजिक जिम्मेवारी का निर्वाह करता रहा है।