धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यमुना पार के विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्र
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यमुना पार के विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। यमुना विहार इलाके में गणतंत्र दिवस की 66वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति (आइएचआरपीसी) की ओर से उनके राष्ट्रीय मुख्यालय पर किया गया। आइएचआरपीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जमशेद आलम ने यहां ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। यहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों व अतिथियों से राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं संप्रभुता के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दिल्ली राज्य के पदाधिकारियों ने चौधरी जमशेद आलम की अगुवाई में देश की एकता व भाईचारे का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युसूफ अली, कुलदीप, सलमान, सबील अहमद, आसिफ, हरिराम भारती, श्रीराम कनौजिया, जावेद, नौशाद, श्वेता अग्रवाल, समरीन अंसारी, शाईस्ता सैफी मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस पर बांटे कंबल
मयूर विहार इलाके में गणतंत्र दिवस की 66वीं वर्षगांठ पर होरिजोन फाउंडेशन की तरफ से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से कंबल वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों सहित संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रमों में खास तौर पर बच्चों एवं युवा साथियों का जोश देखने लायक रहा। यहां संस्था के अध्यक्ष महेश पांडेय ने स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सूची प्रदान करने का अनुरोध किया, ताकि निकट भविष्य में उन्हें वस्त्र एवं कंबल आदि वितरित किए जा सकें। कविता पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सुंदर नगरी में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
सुंदर नगरी एल-ब्लॉक एमसीडी फ्लैट में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम समारोह मनाया गया। यहां मजदूर एकता क्रांति कल्याणकारी संगठन के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रमुख कंवरपाल खैरवाल ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अशोक टांक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज के युवा हमारे आने वाले कल का भविष्य हैं। उन्हें नशे एवं बुरी संगत से दूर रहकर अपने भीतर देश प्रेम की भावना रखनी चाहिए। साथ ही कहा कि शिक्षा को जीवन का आधार बनाएं ताकि उनके साथ साथ देश का भी भविष्य सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर दीपक ¨धगान, केके राघव, राजकुमार ¨धगान, कुमार राजीव, कुसुम, दीपा, विनोद राय, मनोज कुमार मौजूद रहे।
राधेश्याम पार्क में दिखी गणतंत्र दिवस की धूम
आरडब्ल्यूए जन सहायक समिति की ओर से राधेश्याम पार्क विस्तार स्थित बी-ब्लॉक गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। इस मौके पर आरडब्ल्यूए संरक्षक मदन लाल गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। उपप्रधान अनिल पाठक ने बच्चों को शानदार प्रस्तुति के लिए पुरस्कार दिए। महासचिव सैय्यद तारिक इरफान ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया और राष्ट्रीय पर्व को खुशी एवं जुनून के साथ मनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
न्यू सीमापुरी के डीडीए क्वार्टर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम युवा विकास समिति की ओर से आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेबी फातिमा मौजूद रहीं, जिन्होंने झंडा फहरा कर देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। बेबी फातिमा दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, जोकि शारीरिक रूप से विकलांग होते हुए अपनी पढ़ाई पूरी कर सफलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। यहां बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था की ओर से बेबी फातिमा एवं बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष गगनदीप बिंद्रा , हामिद, सत्य प्रकाश, दिनेश बाबू, सत्यप्रकाश, शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस
उत्तरी छज्जू पुर स्थित कोणार्क पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत देकर बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने बेटों और बेटियों में अंतर को खत्म करने, बेटियों को पढ़ाने और स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। विद्यालय के संस्थापक गंगाराम ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।