Move to Jagran APP

किसानों केलिए काम कर रही है मोदी सरकार : डॉ. हर्षवर्धन

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मोदी

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 03:59 AM (IST)
किसानों केलिए काम कर रही है मोदी सरकार : डॉ. हर्षवर्धन

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हितों के लिए सदैव चिंतित रहते हैं। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में पैदावार बढ़ाने के लिए देश के किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया है। किसानों के लिए देश भर में किसान विकास केंद्र खोले जा रहे हैं, जहां किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। वे शनिवार को भाजपा जिला केशवपुरम किसान मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने आदर्श नगर इलाके के पंचवटी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूल भवन का उद्घाटन किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे अंदर अच्छे संस्कार पैदा करती है। ऐसे में हमें अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूलों में भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में लगातार विकास की योजनाएं तैयार कर अमल किया जा रहा है। यही कारण है कि मोदी सरकार का डंका विदेशों में भी बजने लगा है।

स्कूल के निर्माण पर कुल 157. 61 लाख की लागत आई है। इस स्कूल से आदर्श नगर, आजादपुर, केवल पार्क, गोपाल नगर, सूरज नगर आदि इलाके के बच्चों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद त्यागी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम लाल गर्ग, जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, भरत अरोड़ा, महेश अवाना, पार्षद तिलक राम गुप्ता, नीलम बुद्धिराजा, पूर्व विधायक राम किशन ¨सघल, सिविल लांइस जोन के उपायुक्त विजय कुमार विधूड़ी, माम चंद जैन आदि भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.