Move to Jagran APP

वेलकम झील होगी पर्यटन स्थल में तब्दील

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : जीटी रोड पर श्यामलाल कॉलेज व नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन के मु

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 09:42 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 04:00 AM (IST)

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

loksabha election banner

जीटी रोड पर श्यामलाल कॉलेज व नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन के मुख्यालय के ठीक पीछे स्थित 33 एकड़ में फैले झील पार्क को पर्यटन स्थल, समारोह स्थल और पार्क के रूप में तब्दील किया जाएगा। इतना ही नहीं नालों के पानी को शोधित कर उससे झील भरी जाएगी, जहां नाव भी चलेगी। करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से वेलकम झील पार्क को विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत शनिवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर मीनाक्षी ने की। इस मौके पर उत्तर-पूर्वी जिले के सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

योजना की शुरुआत करते हुए मीनाक्षी ने कहा कि वनस्पतियां साक्षात ईश्वर का रूप हैं। प्रकृति की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसे प्रकृति से प्रेम न हो। उन्होंने कहा, झील की परियोजना अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है। क्षेत्र के नागरिकों के लिए यह निगम की ओर से सौगात है। उन्होंने कहा कि इस काम को शुरू करने के लिए तमाम तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ा, परंतु सभी के सहयोग से यह विकास कार्य संपन्न होगा। इस झील के पुननिर्माण के साथ पार्क में भी भिन्न-भिन्न बदलाव किए जाएंगे। इस विकास कार्य का जो स्वप्न हमने देखा वो अब सम्पन्न होने जा रहा है। निगम के सदन के नेता राम नारायण दुबे ने कहा कि निगम जो कहती है वो कार्य पूरा करती है। हम प्रत्यक्ष रूप से सभी कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी पूरा करने में खरे उतरेंगे। यदि कार्य करने की शैली हो और अपने कर्तव्य के लिए प्रतिबद्ध हों तो कोई भी कार्य असंभव नहीं हो सकता। दुबे ने कहा कि निगम विकास की कड़ी को रूकने नहीं देगी। स्थायी समिति के अध्यक्ष बीबी त्यागी ने कहा कि निगम अपने कार्यो का निर्वाह पूरी निष्ठा से कर रहा है। कुछ समय से नए-नए कार्य एवं सेवाएं नागरिकों को समर्पित की जा रही हैं। यह अति हर्ष की बात है कि क्षेत्र के प्रतिनिधि अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। भविष्य में हम पूर्वी दिल्ली की समस्याओं से जल्द ही निजात पायेंगे।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए निगम पार्षद हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि झील व उद्यान का विकास कार्य दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहला पानी को साफ करके उसे झील व उद्यान के उपयोग में लाया जाएगा। यह कार्य 9 महीने में संपन्न कर लिया जाएगा। झील को 14 एकड़ क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया, इस उद्यान में मनोरंजन केंद्र भी बनाया जाएगा। इस अवसर पर रोहताश नगर के पूर्व विधायक जितेंद्र महाजन, बाबरपुर के पूर्व विधायक नरेश गौड़ तथा अन्य वार्डो के निगम पार्षद एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

झील का विकास पिकनिक स्पाट (पर्यटन स्थल) के रूप में किया जाएगा। इसमें लाइट एंड साउंड शो, लेजर शो, कैफेटेरिया, बैंड स्टैंड, एम्फी थियेटर, मैडिटेशन गार्डन, पैदल पथ, बैठने का स्थान इत्यादि बनाया जाएगा। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शिक्षा समिति के अध्यक्ष और स्थानीय निगम पार्षद हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि यहां पर विवाह या अन्य समारोह का आयोजन करने के लिए दो बैंक्वेट हॉल बनाए जाएंगे। फार्म हाउस की तर्ज पर एक खुला शादी समारोह स्थल बनेगा। यहां पर डेढ़ एकड़ में फुटबॉल स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक हिस्से में पार्क बनाया जाएगा। जहां लोग सैर कर सकेंगे। साथ ही यहां पर 50 छोटी छोटी दुकानें भी बनाई जाएंगी। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को खाने पीने से लेकर अन्य सामान परिसर में ही उपलब्ध हो सकेगा। झील पार्क को विकसित करने के साथ ही यहां पर सात करोड़ की लागत से ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा, जिससे आसपास के इलाकों से आने वाले नालों के पानी को शोधित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.