Move to Jagran APP

भाजपा को दूसरा झटका, दो नेताओं ने पार्टी छोड़ी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को दूसरा झटका लगा है। पार्टी के द

By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 03:27 AM (IST)
भाजपा को दूसरा झटका, दो नेताओं ने पार्टी छोड़ी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

loksabha election banner

आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को दूसरा झटका लगा है। पार्टी के दो कद्दावर नेता अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इन नेताओं में नगर निगम दक्षिणी की स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन व नवादा से निगम पार्षद नरेश बाल्यान व चौ. फतेह सिंह शामिल हैं। इससे पहले छतरपुर क्षेत्र से निगम पार्षद करतार सिंह तंवर भी पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो गए थे। बड़े नेताओं के भाजपा छोड़कर जाने से आगामी विस चुनाव में पार्टी को नुकसान हो सकता है।

नवादा वार्ड से निगम पार्षद नरेश बाल्यान जाट बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। नरेश बाल्यान दूसरी बार निगम पार्षद बने हैं और भाजपा के समर्थन से कई बार नगर निगम के पश्चिमी जोन के डिप्टी चेरयमैन रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह भाजपा में शामिल हो गए। नरेश बाल्यान ने पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तम नगर से भाजपा प्रत्याशी पवन शर्मा को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जबकि इस सीट से पवन शर्मा 2008 में चुनाव हार चुके थे। इस चुनाव में हालात एकदम अलग हैं। इस सीट पर कांग्रेस के मुकेश शर्मा फिर से अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। इस बार यहां से नरेश बाल्यान के चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है और भाजपा के निवर्तमान विधायक पवन शर्मा भी यहां से एक बार फिर पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। आप की बात करें तो पिछले चुनाव में उसने निगम पार्षद देशराज राघव को यहां से टिकट दिया था। राघव भी भाजपा के समर्थन से नगर निगम दक्षिणी में सामुदायिक सेवा समिति के चेयरमैन हैं। बिंदापुर वार्ड से पार्षद राघव ने इस बार भी यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी। वह प्रचार भी कर रहे थे। लेकिन बताया जाता है कि आप इस बार इस सीट से उनका टिकट काट सकती है। वहीं चौ. फतेह सिंह वर्ष 1993 से लेकर 1998 तक गोकुलपुरी सुरक्षित सीट से भाजपा के विधायक रहे तथा दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे। एक बार विधायक बनने के बाद उन्होंने बाद में भी भाग्य आजमाया मगर सफलता नहीं मिली। उनके साथ भाजपा के आधा दर्जन के करीब भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ दी है। माना जा रहा है कि सिंह भाजपा के निवर्तमान विधायक रंजीत कश्यप को टक्कर देने के लिए मैदान में उतरेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.