Move to Jagran APP

अवैध निर्माण के खिलाफ हुई कार्रवाई

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा दक्षिणी जोन के भवन विभाग ने अवैध नि

By Edited By: Published: Wed, 10 Dec 2014 09:45 PM (IST)Updated: Thu, 11 Dec 2014 02:58 AM (IST)
अवैध निर्माण के खिलाफ हुई कार्रवाई

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

loksabha election banner

पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा दक्षिणी जोन के भवन विभाग ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें दो भवनों में तोड़फोड़ की गई और तीन अवैध टावरों को भी सील किया गया। इसके अलावा नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन में भी निगम दस्ते ने कुष्ठ आश्रम ताहिरपुर में अवैध रूप से बने खोखे को हटाने की कार्रवाई की। इसका लोगों ने विरोध किया। पूर्व विधायक वीर¨सह ¨धगान भी तोड़फोड़ के विरोध में सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन कर रोड जाम किया।

बुधवार को निगम का दस्ता मयूर विहार फेज-एक स्थित चिल्ला गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई करने पहुंचा। निगम दस्ते के साथ पुलिस बल मौजूद था। निगम दस्ते ने यहां तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो स्थानीय नेता व लोग इसके विरोध में आ खड़े हुए। लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों के विरोध के चलते अधिकारियों को कार्रवाई बीच में ही रोकने पड़ी और वापस लौट आए। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि आगे यहां अधिक पुलिस बल के साथ फिर से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निगम दस्ते ने शकरपुर के एमबी ब्लॉक में भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की। यहां भी अधिकारियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें शांत करा दिया। तोड़फोड़ की कार्रवाई के अलावा शाहदरा दक्षिणी जोन में निगम ने अवैध टावरों के खिलाफ भी कार्रवाई की। प्रीत विहार में ई-122 और बी -135 और निर्माण विहार में ई- 372 में अवैध रूप से लगाए टावरों को सील कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.