Move to Jagran APP

नाबालिग ने सैंट्रो से फाच्र्युनर में मारी टक्कर

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : लोधी कॉलोनी में तेज रफ्तार सैंट्रो कार ने फाच्र्युनर में टक्कर मार

By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 07:29 PM (IST)
नाबालिग ने सैंट्रो से फाच्र्युनर में मारी टक्कर

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : लोधी कॉलोनी में तेज रफ्तार सैंट्रो कार ने फाच्र्युनर में टक्कर मार दी। दोनों पक्षों में बहस के बाद सैंट्रो कार चला रहे नाबालिग ने फोन कर पिता को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें फाच्र्युनर चालक की पत्नी को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास हुई। कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े विनोद बंगवाल डी-1/25, साउथ एक्स पार्ट-2 में रहते हैं। वह पत्नी शालिनी व बच्चों के साथ फाच्र्युनर से डॉक्टर के पास जा रहे थे। तभी सैंट्रो कार ने बायीं ओर से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। सैंट्रो चला रहे लड़के की उम्र कम होने से विनोद ने उसकी कार की चाबी निकाल ली। इस पर लड़का बहस करने लगा। विनोद ने उससे कहा कि अपने पिता को बुलाओ। उसने अपने पिता को बुला लिया।

शालिनी का आरोप है कि लड़के के पिता ने उसे समझाने के बजाय विनोद से दु‌र्व्यवहार शुरू कर दिया। विनोद ने पुलिस को फोन मिलाया, तो उन्होंने हमला कर दिया। विनोद की आख और नाक से खून निकलने पर शालिनी बीच-बचाव करने पहुंचीं। इस पर नाबालिग के पिता ने उन्हें भी थप्पड़ मार दिया। विनोद का कहना है कि वह रात को भाई के साथ मेडिकल कराने एम्स गए, उनके साथ पुलिस नहीं थी। रात साढ़े तीन बजे फिर थाना गए और एफआइआर की प्रति ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.