सीबीएसई मनाएगा सतर्कता सप्ताह
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच छात्रों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने के लिए सतर्कता सप्ताह चलाएगा। इसमें छह से 12 वीं कक्षा तक के छात्रों को भ्रष्टाचार के बारे में बताया जाएगा। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि किस तरह तकनीक का प्रयोग करके परेशानियों से बचा जा सकता है। जैसे ई टिकट लेने से लोगों को दलालों के चंगुल में नहीं फंसना पड़ेगा। इसके अलावा प्रमुख लोगों के व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा छात्रों को ई उत्पाद को खरीदने से पारदर्शिता की बात भी समझाई जाएगी। इसके अलावा ई कर प्रणाली को भी समझाया जाएगा। इससे छात्रों को काफी अहम जानकारी मिलेगी। यह जानकारी सीबीएसई ने कई अधिकारियों को भेजी है। अब ये आगे के अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराएंगे। सीबीएसई इससे पहले स्वच्छता अभियान, पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती, संस्कृत सप्ताह व ऐसे ही कई कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है।