'आज भी जिंदा है वैदिक ज्ञान परंपरा'
जासं, बाहरी दिल्ली : राष्ट्रीय धनवंतरी जयंती सप्ताह के अवसर पर शालीमार बाग स्थित महर्षि आयुर्वेद अस्
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 11:37 PM (IST)
जासं, बाहरी दिल्ली : राष्ट्रीय धनवंतरी जयंती सप्ताह के अवसर पर शालीमार बाग स्थित महर्षि आयुर्वेद अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना व रुद्राभिषेक किया गया। आचार्यो की ओर से वैदिक अनुष्ठान के बीच संपन्न इस समारोह में देश के आयुर्वेदाचार्य शामिल हुए। समारोह में अस्पताल के महाप्रबंधक अपूर्व श्रीवास्तव ने कहा कि यह सुखद है कि भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा आज भी जनमानस के बीच जिंदा है। यह परंपरा ही हमें आत्मचेतना व शरीर को निर्विकार रखने की शिक्षा देता है। आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली हमें पंचकर्म चिकित्सा को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। यही कारण है कि आज भी भगवान धनवंतरी स्वास्थ्य व समृद्धि के प्रतीक हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें